सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर पुलिस ने नकब काटकर चोरी करने वाले एक किशोर को बृहस्पतिवार को पकड़ लिया। उसके कब्जे से चोरी का आभूषण सहित अन्य सामान बरामद किया। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया,जहां से उसे बालसुधारगृह बस्ती भेज दिया गया है। एसओ त्रिलोकपुर सूर्यप्रकाश सिंह ने बताया कि क्षेत्र के फूलपुर लाला गांव में एक घर में चोरी हुई थी। मामले का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस टीम लगी थी। मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को एक किशोर को पकड़ा गया। उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि 15 अगस्त की रात में वह अपने ही गांव की महिमा देवी पत्नी शिवपूजन गौतम के घर में घुसकर संदूक का 1800 रुपये नकदी और आभूषण चुरा लिया था। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से बालसुधारगृह बस्ती भेज दिया गया। संवाद