सिद्धार्थनगर। पथरा क्षेत्र के एक गांव में भाभी के साथ खेत की ओर गई किशोरी से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। छेड़खानी का विरोध करने में दो आरोपियों ने उसे पीट दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। केस दर्ज करके पुलिस ने दो आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने सोमवार सुबह पथरा थाने पर तहरीर देकर पुलिस को बताया कि रविवार शाम उसकी पत्नी और उसकी 17 वर्षीय बहन गांव से बाहर गई थीं। तभी वहां कम्हरिया बुजुर्ग निवासी अब्दुल रब व समीम दोनों लोगों ने मेरी बहन का हाथ पकड़कर खींचने लगे। यहां देख मेरी पत्नी ने उसे बचाने पहुंची तो दोनों लोगों ने हमारी बहन और पत्नी को को लात घूसों से मारे पीटें और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष सत्यदेव ने बताया कि भाई की भाई की तहरीर पर अब्दुल रब व समीम निवासी कम्हरिया बुजुर्ग के खिलाफ पास्को एक्ट वा मारपीट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मुख्य आरोपी अब्दुल रब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संवाद