फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खसरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम गठित

Wed, 29 May 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के डबरा गांव में कुछ बच्चों में हुए खसरे के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीम गठित कर दी गई है। टीम गांव में जाकर बच्चों के सेहत की जांच कर रही है। बुधवार को इस बात की जानकारी देते हुए सीएचसी इटवा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी ने बताया कि गांव की एएनएम की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित गांव डबरा सहित आसपास के गांवों में नौ माह से पांच वर्ष के बच्चों को खसरे का टीका लगा रही है। लोगों को चाहिए कि वह इस उम्र के सभी बच्चों का टीकाकरण करवा लें। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों का पूर्व में टीकाकरण हुआ है। वे भी इस टीकाकरण को दोबारा कराए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा किसी अन्य गांवों में खसरे के प्रकोप की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें