फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अनियमितता की जांच के लिए टीम गठित

Wed, 20 Dec 2023 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बांसी क्षेत्र में सूपा चेतिया मार्ग पर निर्माणाधीन नाली में अनियमितता की जांच के लिए डीएम पवन अग्रवाल ने दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है। डीएम ने यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर नाली निर्माण में दोयम दर्जे की ईंट प्रयुक्त होने की जानकारी होने पर की है।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम बांसी की अध्यक्षता में गठित टीम में पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता को सदस्य नामित किया है। साथ ही जांचकर तीन दिन के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। बांसी इटवा मार्ग पर रानीगंज के पास निकलने वाले सूपा चेतिया मार्ग पर नाली निर्माण कराया जा रहा है। एक दिन पहले इस नाली में किसी गोवंशीय के गिरने से मौत हो गई थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने नाली निर्माण में अनियमितता किए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध जताना शुरू कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें