फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए 21 को ज्ञापन देंगे शिक्षक

Wed, 20 Sep 2023 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राष्ट्रीय संयुक्त मंच पुरानी पेंशन की मांग को लेकर 21 सितंबर को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री कलीमुल्लाह ने बताया कि राज्य और केंद्र के सभी कर्मचारी और शिक्षक संगठनों का एक संयुक्त मंच, पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय संयुक्त मंच है। जिसके तत्वावधान में शिक्षक कर्मचारियों ने 10 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करके पुरानी पेंशन बहाली का जोरदार आवाज बुलंद की थी, तथा अक्टूबर तक प्रत्येक जिला मुख्यालयों पर जिला अधिकारी के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली के लिए धरना प्रदर्शन और ज्ञापन देने के निर्णय लिया गया था।
उसी के क्रम में 21 सितंबर को सभी शिक्षक कर्मचारी विकास भवन पर एकत्रित होंगे वहां से जुलूस की शक्ल में जिलाधिकारी कार्यालय पर जाकर धरना प्रर्दशन के उपरांत ज्ञापन देंगे। इस दौरान जिला अध्यक्ष अनिल सिंह, शैलेंद्र कुमार गुप्ता, देवेंद्र यादव, अतुल मिश्र, रमेश चंद्र मिश्रा व शिक्षक गण धरने में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें