फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छात्रों की तैयारी के लिए प्रशिक्षित किए जाएंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर बुधवार को जय किसान इंटर कॉलेज सनई में वित्त विहीन विद्यालयों की बैठक होगी। इसमें छात्रों को परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ अन्य गतिविधियों को लेकर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। छात्रवृत्ति, सेंटर व छात्रों को परीक्षा की तैयारी को लेकर चर्चा की जाएगी। इसमें वित्त विहीन विद्यालयों में प्रमुखता से ध्यान दिया जाएगा। परीक्षा में छात्रों को होने वाली परेशानी को लेकर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा, जबकि जिस छात्र की छात्रवृत्ति की समस्या होगी, उस पर भी प्रमुखता से ध्यान दिया जाएगा। सेंटर पर छात्रों के आने के बाद उन्हें प्रवेश करवाने, किस तरह से कमरे में बैठकर परीक्षा देनी है, सहित अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दिलाया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को जय किसान इंटर कॉलेज सनई में बैठक की जाएगी। बैठक में वित्त विहीन विद्यालय के प्रधानाचार्यों को प्रमुखता से बुलाया गया है। जीआईसी के प्राचार्य दयाशंकर यादव ने कहा कि छात्रों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए, इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम व बैठक आयोजित की गई है। इसमें सभी बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। संवादा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें