सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलसचिव अमरेंद्र कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपते शिक्षक
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के आह्वान पर करीब 150 शिक्षकों ने मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में धरना देकर बॉयोमेट्रिक हाजिरी, स्थानांतरण सहित अन्य मुद्दों पर मंथन किया। इस मौके पर उन्होंने 25 सूत्रीय ज्ञापन कुलसचिव अमरेंद्र कुमार सिंह को सौंपा।
अध्यक्ष डॉ विमल प्रकाश वर्मा ने कहा कि शिक्षक ही संगठन की ताकत है हम सभी मिलकर पुरानी पेंशन अवश्य लेंगे और विश्वविद्यालय की समस्त समस्याओं का समाधान अवश्य कर आएंगे। शिक्षकों की मांग है कि बायोमेट्रिक हाजिरी का नियम केवल अनुदानित महाविद्यालयों पर न लागू किया जाए बल्कि समस्त वित्त पोषित महाविद्यालयों के शिक्षक व छात्रों को भी बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की जाए। ऑनलाइन माध्यम से स्थानांतरण होना चाहिए तथा उसमें स्थानांतरण अनुमति पत्र के लिए प्रबंधकों की मनमानी समाप्त होनी चाहिए।प्रायोगिक परीक्षा के लिए यूजीसी नियमावली का पालन किया जाए।
धरने सभा में जोन सेक्रेटरी डॉ. राजेश चंद्र मिश्र, डाॅ. पूर्णेश नारायण सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुआक्टा विनय कुमार सिंह, पूर्व महामंत्री सुआक्टा महामंत्री त्रिलोकीनाथ सहित समस्त महाविद्यालयों के शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं महामंत्री ने भी धरने को संबोधित किया। इस मौके पर शशिकांत राव, दिवाकर सिंह, डाॅ. राणा प्रताप तिवारी, प्रो. उमेश प्रसाद यादव, डॉ. गजेंद्र, उबारन गिरी, डॉ स्मिता सिंह, डॉ. एसपी मिश्रा, डॉ विजय कुमार मिश्रा, डॉ. विजय कुमार ओझा, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. किरन, डॉ. रोहित सिंह, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. डीके गुप्ता मौजूद थे।