-मुख्यमंत्री को संबोधित 23 सूत्री ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर बृहस्पतिवार को धरना दिया। सीएम को संबोधित 23 सूत्री ज्ञापन डीआईओएस को सौंपते हुए अपने समस्याओं के समाधान की मांग की।
जिलाध्यक्ष राम बिलास यादव ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग उठाते हुए वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के बदले समान वेतन दिए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण, निशुल्क चिकित्सा सुविधा के लिए संगठन कई वर्षों से संघर्षरत है। इसे लेकर कई बार धरना-प्रदर्शन व आंदोलन किया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। सरकार के इस रवैए से शिक्षक समाज में काफी आक्रोश है। इस दौरान जिलामंत्री हृदय नारायण मिश्र, कोषाध्यक्ष रामनिवास कुशवाहा, योगेंद्र सिंह आदि काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।