बीआरसी डुमरियागंज परिसर में एकजुट होकर पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने की उठाई मांग
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। नगर स्थित बीआरसी परिसर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी एवं शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण न किए जाने पर प्रदर्शन किया।
जिला मंत्री राकेश कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया सात साल बाद 31 जनवरी 2023 को शुरू की गई थी, जो साल बीतने के बाद भी पूरी नहीं हो पाई है। सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद ने नवंबर तक पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया था, लेकिन अब तक पदोन्नति सूची जारी नहीं की गई। शिक्षकों को सेवा नियमावली में देय पदोन्नति का लाभ समय से न मिलने से आर्थिक नुकसान के साथ उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कम संख्या के चलते पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष इश्तियाक अहमद व मीडिया प्रभारी मनोज द्विवेदी ने कहा कि संगठन शिक्षकों के हितों के लिए संघर्ष करता रहेगा। इस दौरान शेषराम यादव, राम सिंह पाल, मुशीर अहमद, रमेश प्रभाकर यादव, दिलीप शर्मा, आदर्श, अनिल, विवेक द्विवेदी, राजेश, राकेश कुमार, संतोष पाठक, अमिता, अनामिका मिश्रा, अनिल वर्मा, रिजवान, दीपा मिश्रा, दिव्या सोनी, आकांक्षा अवस्थी, राकेश वर्मा, धीरज त्रिपाठी और मनोज ओझा आदि मौजूद थे।