औराताल। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सामने अध्यापकों ने शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा।
जिला अध्यक्ष गुलाब चंद्र मौर्य ने कहा कि पेंशन बहाली, स्थानांतरण प्रक्रिया का सरलीकरण, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, कैशलेस चिकित्सा सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गुलाबचंद मौर्य जिला मंत्री रामविलास चौधरी, जिला संगठन मंत्री विजय कुमार पाठक, भूपेंद्र त्रिपाठी, उपाध्यक्ष उमेश मौर्य, लव कुमार सिंह, संजय यादव, समर बहादुर पाल, रिजवान, अमरेंद्र सिंह, अनंत बहादुर सिंह, मलिक मुद शीर, महेंद्र कुमार, अरविंद सिंह पटेल आदि उपस्थित रहे