सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज नगर स्थित बीआरसी सभागार में सोमवार को समीक्षा बैठक में बीईओ डुमरियागंज संजय कुमार ने बिंदुवार विद्यालय से संबंधित सभी सूचनाओं व प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। डुमरियागंज, कूड़ी, कादिराबाद न्याय पंचायत के समस्त प्रधानाध्यापक एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।
बीईओ ने कहा की सभी प्रधानाध्यापक कार्यों में तेजी लाएं। किसी प्रकार के लापरवाही होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा अवशेष समस्त छात्र-छात्राओं का आधार बनना है। जिसे संपर्क करते हुए पूरा किया जाए। पुस्तक वितरण, बच्चों को यूनिफॉर्म वितरण आदि का प्रेरणा पोर्टल पर फोटो अपलोड करने की प्रक्रिया भी सभी शिक्षक पूर्ण करें। इस दौरान नसीम अहमद, एआरपी अरविंद गुप्ता, तिलक राम, अनूप पांडेय, मुस्ताक अहमद, गणेश कुमार गौड़, जियाफत फारुकी आदि मौजूद रहे।