भनवापुर। बीआरसी में बृहस्पतिवार को कंपोजिट विद्यालय के शिक्षकों को टैबलेट वितरण किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा ने क्षेत्र के 38 कंपोजिट विद्यालय में 71 टैबलेट का वितरण किया। बीईओ बिंदेश्वरी प्रसाद मिश्र ने कहा कि अब परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जाएगी। इसके लिए टैबलेट दिए जा रहे हैं। जिन विद्यालयों के शिक्षकों को टैब मिला है, उनकी उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। बाकी विद्यालयों में 25 नवंबर को वितरण किया जाएगा।
इस दौरान शिवाजी सिंह, आबिद रिजवी, विनय कुमार श्रीवास्तव, सूर्यवीर यादव, डॉ. चंद्रेश्वर यादव, लाल बहादुर विश्वकर्मा, रमेशचंद्र शुक्ल, ओमप्रकाश, सुरेंद्र नाथ यादव, संजय रंजन आदि मौजूद रहे। संवाद