फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति व राज्य पुरस्कार प्राप्त और सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
लोहिया कला भवन में विधायक जय प्रताप सिंह की ओर से राष्ट्रपति और राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त शि? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
राष्ट्रपति व राज्य पुरस्कार प्राप्त और सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पूरे प्रदेश में शिक्षा को मजबूत करने का खाका भाजपा सरकार खींच चुकी है। समय के साथ पाठ्यक्रम बदला है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति बदलते समय की जरूरत है। भाजपा सरकार ने सरकारी विद्यालयों का कायाकल्प किया है। ये बातें विधायक जयप्रताप सिंह ने लोहिया कला भवन में बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से सोमवार को आयोजित राष्ट्रपति व राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के साथ इस वर्ष सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह में कहीं।
उन्होंने कहा कि बेसिक विद्यालयों में नामांकन बढ़ा है। शिक्षकों को बच्चों की प्रतिभा निखारने में पूर्ण मनोयोग से जुटना चाहिए। प्रभारी जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार ने शिक्षकों से कहा कि ऐसे विद्यार्थियों का निर्माण करें कि वे पूरे विश्व में नाम रोशन करें। इस दौरान लखनऊ में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के संबोधन का प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में इस वर्ष राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक दयाशंकर पांडेय को पुरस्कार राशि का चेक व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पूर्व में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नसीम अहमद व राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों गंगा देवी, डॉ. अरुणेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, धर्मराज दूबे, हरिराम विश्वकर्मा, दुर्गेश मिश्रा, रोटेरियन प्रभात जायसवाल सहित 31 मार्च 2022 को सेवानिवृत्त 19 शिक्षकों भी सम्मानित किया गया।
बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन पूर्व जिला समन्वयक सुभाष शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में डीआईओएस एएन मौर्य, राधेरमण त्रिपाठी, रामशंकर पांडेय, अभय सिंह, डॉ. अरुण प्रजापति, नितेश पांडेय, जेपी गुप्ता, दिनेश शर्मा, हरिमोहन सिंह, देवेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षकों को मिला सम्मान
सम्मानित होने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों में प्रेम चंद्र दुबे, अलखनंदनी, रहमुनिशा, सुहेल अहमद, हबीबुल्ला, बाबूराम, बुद्धि सागर, कमलुद्दीन, अब्दुल हन्नानी, चंद्रमणि पांडेय, जमील अहमद, हजरत अली, दशरथ, सर्वजीत विश्वकर्मा, अरविंद कुमार, राजेंद्र नाथ, जमील अहमद, दुख राम, सतीश चंद्र शुक्ला शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें