फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री फर्जी मिली, फिर भी 28 शिक्षक बर्खास्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। करीब तीन माह पूर्व प्रमाण पत्रों के सत्यापन में 28 शिक्षकों की डिग्री फर्जी मिली। बावजूद इसके अब तक इन्हें बर्खास्त नहीं किया गया है। दरअसल, जिले में 54 शिक्षकों की बर्खास्तगी के बाद पता चला कि 28 ऐसे शिक्षक हैं, जिनकी डिग्री फर्जी है। इस पर विभाग ने सत्यापन शुरू कराया। नोटिस मिलने पर पर छह शिक्षकों का जवाब आया कि उनकी डिग्री घर गिरने के दौरान गायब हो गई है। इस पर विभाग द्वारा उन्हें फिर बुलाया और बीईओ को जांच के लिए लगाया। जांच में बात गलत निकली। इसके बाद पुन: सत्यापन शुरू हुआ। सूत्रोें के अनुसार, जून माह के अंत तक जांच पूरी हो गई और जांच में सभी 28 शिक्षकों की डिग्री फर्जी पाई गई है। बावजूद इसके इन शिक्षकों को बर्खास्त नहीं किया जा सका। बीएसए राम सिंह ने बताया कि सत्यापन हो चुका है। इसमें 28 शिक्षकों की डिग्री फर्जी पाई गई है। जल्द ही इन शिक्षकों को बर्खास्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें