फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिक्षक विधायक ने उठाई आवाज तब पकड़ा गया सांड़

Sat, 11 Mar 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। लोगों में आतंक का पर्याय बने छह सांड़ को शनिवार को नगर पंचायत उसका व नगर पालिका बांसी के कर्मियों ने पकड़ लिया। सांड़ों को बांसी स्थित गोशाला में शिफ्ट किया गया है। इससे नगर निवासियों ने राहत की सांस ली है। साड़ को पकड़वाने के लिए कई बार शिक्षक विधायक आवाज उठा चुके थे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सांड़ों का झुंड एक माह से फसल बर्बाद करने के साथ लोगों को चोटिल कर रहा था। तेतरी निवासी शशिकांत पांडेय, ज्वाला दुबे को गंभीर रूप से घायल कर चुका है। इन्हें सीने में चोट आई है। इसी तरह परसा उड़वलिया निवासी उपेंद्र दुबे पर हमला कर घायल कर दिया है, उनका पैर टूट गया है। इसके अलावा लगभग कई लोगों को भी सांड़ घायल कर चुके हैं। लोगों ने एमएलसी धु्रव कुमार त्रिपाठी से शिकायत की। उन्होंने एडीएम उमाशंकर और ईओ विंध्याचल से इन्हें पकड़कर गोशाला भेजने के लिए कहा था। इसके बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आया, बांसी और उसका क्षेत्र के कर्मियों ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस कैंपस में घेर कर इन्हें कड़ी मेहनत के बाद पकड़ा। सांड को पकडने में विनोद पांडेय, अजय पांडेय, राजेंद्र दुबे, कक्कू, मुनिराज, रामशरण यादव, वासुदेव राजभर, रामानुज, जमील आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें