बर्डपुर। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को बुद्धा क्रिकेट क्लब बर्डपुर व टीसीसी क्रिकेट क्लब सनई के बीच मैच खेला गया। जिसमें टीसीसी सनई ने बर्डपुर को सात विकेट से शिकस्त दी।
टाॅस जीतकर सनई के पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बुद्धा क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट खोकर 86 रन बनाए। जिसमें राजू ने 26 रन, केडी सिंह ने 15 रन व बृजेश ने 10 रनों का योगदान दिया। सनई के गेंदबाज में सुयश शुक्ला ने तीन विकेट, हर्षित ने दो विकेट चटकाए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सनई की टीम ने आठ ओवर में ही तीन विकेट गंवाकर मैच को जीत लिया। जिसमें पंकज ने 20 रन, विख्यात ने 19 रन, कृष्णा यादव ने 6 रन बनाया। बर्डपुर के गेंदबाजों में अर्जुन व राशिद ने एक-एक विकेट चटकाए। तीन ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट लेने पर सुयश शुक्ला को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इस दौरान सत्य प्रकाश राही, नितेश पांडेय, अमित उपाध्याय, विनय वर्मा, विवेक गोस्वामी, सोनू गोस्वामी, ओंकार यादव, सुनील जायसवाल, राकेश मिश्रा मौजूद रहे।