फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तनवीर रिजवी को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। क्षेत्र के कस्बा हल्लौर निवासी उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के सदस्य तनवीर रिजवी को रविवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिली है। यह उपाधि मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स भारत सरकार से अनुमति ऑनरेरी डॉक्टरेट अवार्ड काउंसिल की तरफ से अच्छे सामाजिक कार्याें एवं रणनीतिक प्रबंधन में डॉक्टरेट की मानद उपाधि सौंपी गई। डॉ. तनवीर रिजवी ने गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण कर काॅमर्स में स्नातक के अलावा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ से व्यावसायिक शिक्षा प्रबंधन एवं सूचना प्रौद्योगिकी में डिग्री प्राप्त की। वह वर्ष 1998 से लगातार सामाजिक कार्यों से भी जुड़े रहे। तनवीर रिजवी की इस उपलब्धि पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें