फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बच्चों ने ली मिट्टी के दीये जलाने की ली शपथ

Sat, 11 Nov 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

भनवापुर। स्थानीय ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मंगराव में दीपावली की छुट्टी के पूर्व विद्यालय में दीपोत्सव पर्व मनाया गया। मंगराव प्राथमिक विद्यालय एवं डायट बांसी की तरफ से पहुंची एक संस्था के नीरज मिश्र एवं सिद्धार्थ मिश्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने इकोफ्रेंडली फूलों एवं पत्तियों की रंगोली बनाई। मिट्टी के दीये सजाए उन्हें प्रज्ज्वलित कर इस बार मिट्टी के दिए जलाकर दीपोत्सव पर्व मानने की शपथ लेने के साथ तेज आवाज वाले पटाखों का प्रयोग न करने की शपथ ली। ताकि वातावरण में वायु प्रदूषण न हो।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक विद्यालय के प्रधानाध्यापक दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि बच्चों के साथ इस तरह के आयोजन का उद्देश्य यह है कि बच्चे ध्वनि एवं वायु प्रदूषण करने वाले पटाखों का प्रयोग न करें। अधिक मात्रा में कुम्हार द्वारा गांवों में बने मिट्टी के दीये का प्रयोग करें। ताकि उन्हें भी इन उत्सव पर रोजगार मिल सके। इस दौरान शिक्षक प्रदीप कुमार, ग्राम प्रधान राम विलास, इंद्रावती आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें