फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं किसान

विज्ञापन
लोटन ब्लाक परिसर में किसान कल्याण कार्यशाला व खरीफ गोष्ठी को संबोधित करते बीडीओ लालजी शुक्ला। स? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं किसान
विज्ञापन

लोटन ब्लॉक परिसर में आयोजित गोष्ठी में बोले जिला कृषि अधिकारी
लोटन। ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार को कृषि विभाग ने किसान कल्याण कार्यशाला व खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया। जिला कृषि अधिकारी सीपी. सिंह ने कहा कि सरकार के निर्देश पर कृषि विभाग की ओर से किसानों की बेहतरी के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। किसान सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक विधि से खेती करने का आह्वान किया। कहा कि कम लागत में अधिक उत्पादन के लिए किसानों को जागरूक रहने की जरूरत है। किसानों को विभाग की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ लेना चाहिए।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी हरिश्चंद्र ठकुराई ने कहा कि खेती से पहले मिटृी की जांच बेहद जरूरी है। अंधाधुंध उर्वरकों के प्रयोग से खेत की उपजाऊ क्षमता लगातार घट रही है। इससे बचने के लिए उचित मात्रा में ही उर्वरकों का प्रयोग करें। खेतों की उर्वरा बढ़ाने के लिए सनई या ढैंचा की बुआई जरूर करें। बागवानी के लिए किसानों को उद्यान विभाग सब्सिडी दे रहा है। सब्जी की खेती में किसानों को बीज के चयन में सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अशीष सिंह, बीडीओ लाल जी शुक्ला व भाजपा नेता बृज बिहारी मिश्रा, अमित शर्मा, विनय कुमार, राजेश कुमार पांडेय, मनोज कुमार, नीरज कुमार, गोपाल जी मिश्रा, राजू तिवारी, अजय कुमार, प्रदीप गुप्ता, दिग्विजय सिंह, दया राम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें