फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना ड्यूटी के वेतन लेने वालों पर करें कार्रवाई : प्रभारी मंत्री

Fri, 28 Jul 2023 10:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते ऊर्जा मंत्री एके शर्मा साथथ्में उप​स्थित विधा
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर निकायों के नालों एवं नालियों की साफ-सफाई करा ले जिससे जल जमाव न हो। इसके साथ ही एंटी लारवा का छिड़काव, फागिंग कराए। नगरीय क्षेत्रों में सफाई कराकर पौधरेापड़ कराएं। बरसात में संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका रहती है। नियमित ड्यटी नहीं करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ये बातें जिले के प्रभारी और नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कही।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने बांसी विधायक जयप्रताप सिंह के कूड़ा प्रबंधन के लिए व्यवस्था कराने का अनुरोध करने पर निर्देश दिया कि जनपद में एक स्थान पर कूड़ा डिस्पोज करने के लिए स्थान चिन्हित कर लें। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि अनुपस्थित रहने वाले डाक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई करें। इसके साथ ही कार्य न करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने एई जलनिगम को निर्देश दिया कि हर घर जल योजना के तहत जिन गांवों में सड़कों को खोदकर पाइप डाली जा रही है। उन सड़कों को ठीक कराना सुनिश्चित करें।
अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि बाढ़ के दौरान जिन विद्युत उपकेंद्रों में पानी भर जाता है, उसकी सूची तैयार कर उपलब्ध कराएं। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने बताया कि नीति आयोग के आकांक्षात्मक विकास खंड कार्यक्रम में विकास खंड खेसरहा को चयनित किया गया है। प्रभारी मंत्री ने कलक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान भाजपा के जिला संयोजक कन्हैया पासवान, नपा अध्यक्ष गोविंद माधव, भाजपा नेता उपेंद्र सिंह, जिलाधिकारी संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद, एडीएम उमाशंकर, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, एसडीएम नौगढ़ डॉ. ललित मोहन मिश्र, सीएमओ डाॅ. वीके अग्रवाल, डीसी मनरेगा रवि पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें