फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शौचालय निर्माण में लापरवाही पर करें कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक हुई। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण कार्य समय से पूर्ण कराये। जिन लाभार्थियों को प्रथम किस्त एवं द्वितीय किस्त का भुगतान नहीं हुआ है उसको शीघ्र ही उनके खाते में भेजा जाये। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले सहायक विकास अधिकारी पंचायत के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें। व्यक्तिगत शौचालय का जियो टैग कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सामुदायिक शौचालय के निर्माण की प्रगति धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल, डीपीआरओ पवन कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता, अमित श्रीवास्तव उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें