सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति एवं विशेष संचारी रोग, क्षय रोग की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने पिछली बैठक के कार्यवृत्त व ई-कवच पोर्टल पर आशा, बीपीएम, बीसीपीएम द्वारा डाटा फीडिंग की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने समस्त डाटा समय से व सही डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया।
समस्त एमओआईसी को निर्देश दिया कि सभी ब्लाॅकों में जिन एएनएम का स्थानांतरण किया गया है उनको रिलीव करें तथा जो एएनएम रिलीव हो गयी हैं अभी तक ज्वाइन नहीं की हैं उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी उप केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी कराने तथा सही ढंग से काम न करने वाली आशाओं के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त एमओआईसी को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित कर लें कि सभी का प्रसव अस्पताल में ही हो तथा उसकी शत-प्रतिशत फीडिंग कराये जाने का भी निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि जो भी स्वास्थ्य केंद्र जर्जर हैं उनके ध्वस्तीकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही करें। ई-संजीवनी के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा मरीजों को टेली मेडिसिन सुविधा उपलब्ध करायें। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी आयुष्मान मित्र व आशा के माध्यम से घर-घर जाकर गोल्डेन कार्ड बनाने का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करे। जनपद के पांच स्थानों पर फास्ट रेफलर यूनिट शुरू हो गई है जिससे गर्भवती महिलाओं का ऑपरेशन के द्वारा डिलीवरी की सुविधा प्रदान की जा रही है।
इस दौरान प्राचार्य मेडिकल कालेज डाॅ. एके झा, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. डीके चौधरी, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, डैम राकेश मिश्र, मानबहादुर, अमित शर्मा, समीर सिंह, डाॅ. संजय गुप्ता, प्रत्यूष दूबे उपस्थित रहे।