डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम भानपुररानी में स्थापित गणेश प्रतिमा का दर्शन पूजन करते श्रद्धालु।
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भानपुररानी में चल रहे गणेश पूजन के पांचवें दिन रविवार की रात कलाकारों ने शिव-पार्वती, राधा कृष्ण, बजरंगबली, माता दुर्गा व भस्मासुर की झांकी निकाली, जिसे देखकर दर्शक मंत्र-मुग्ध हो गए।
भानपुर रानी में गणपति पूजन का विसर्जन एवं पूर्णाहुति सोमवार को भुवनेश्वर नाथ मंदिर के पोखरे में किया जाएगा। इस दौरान ओमप्रकाश श्रीवास्तव, रमेश पाठक, दिलीप गिरि, कमलेश अग्रहरि, मनीष अग्रहरि, सत्यम श्रीवास्तव, गुड्डू बारी, पवन कुमार प्रजापति, सुभाष सैनी मौजूद रहे।