फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 25 विद्यालयों के 60 अध्यापकों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Mon, 29 May 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नए सत्र में बीस बच्चों का प्रवेश कराने में असफल रहे 25 विद्यालयों के 60 शिक्षकों पर कार्रवाई की तलवार लटकी है। बीएसए ने 450 परिषदीय विद्यालयों के डेढ़ हजार से अधिक अध्यापकों का वेतन 20 बच्चों का प्रवेश नहीं करा पाने के कारण रोक दिया गया था। इनमें ज्यादातर ने दौड़भाग कर कुछ बच्चों का प्रवेश करा लिया तो शनिवार को उनका रुका वेतन जारी कर दिया गया। वहीं 60 से अधिक अध्यापकों का वेतन लक्ष्य को पूरा न करने पर अब भी रुका हुआ है। विभाग इन पर अग्रिम कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान के तहत अभिभावकों को जागरूक कर प्रत्येक परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक और कक्षा छह में कम से कम 20-20 बच्चों का नामांकन कराना अनिवार्य था, लेकिन जिले के 450 स्कूलों के अध्यापक यह नहीं करा पाए थे। जिस पर बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने इस कार्य में लापरवाही करने वाले सभी 450 स्कूलों के समस्त शिक्षकों का वेतन अवरुद्ध कर दिया था। नामांकन समीक्षा में पाया गया कि कक्षा एक में शून्य नामांकन करने वाले प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 393 रही, जबकि कक्षा छह में शून्य नामांकन कराने वाले 57 पूर्व माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। खंड शिक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 450 स्कूलों के समस्त शिक्षकों का वेतन तत्काल प्रभाव से अवरुद्ध कर दिया था। इसके बाद इनमें कई स्कूलों ने पांच से 15 बच्चों का प्रवेश करा लिया। जिसके बाद बीएसए ने शनिवार को 425 परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों का वेतन बहाल कर दिया, लेकिन अभी 25 स्कूलों में शून्य नामांकन रहने के कारण यहां के 60 अध्यापकों के वेतन अवरूद्ध है। अब लापरवाही के मामलों में इन स्कूलों के शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। इन शिक्षकों का निलंबन भी किया जा सकता है।
-
इन स्कूलों के शिक्षकों पर हुई थी कार्रवाई
कक्षा छह में नामांकन कराने में लापरवाही के मामले में बांसी के छह, बढ़नी के एक, भनवापुर के दो, बर्डपुर के पांच, डुमरियागंज के पांच, इटवा दो, जोगिया चार, खेसरहा छह, खुनियांव 12, लोटन चार, मिठवल केएक, नौगढ़ के छह, शोहरतगढ़ दो, उस्का बाजार के एक स्कूल शामिल थे। वहीं कक्षा एक में नामांकन कराने में नाकाम रहे स्कूलों में बांसी में 37, बढ़नी में चार, भनवापुर में 27, बर्डपुर में सात, डुमरियागंज में 58, इटवा में 22, जोगिया में 19, खेसरहा में 37, खुनियांव में 67, लोटन में 17, मिठवल के 21 विद्यालय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें