फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आज से तीन दिन पानी में हुनर दिखाएंगे तैराक

Fri, 30 Jun 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्थित तरणताल में पत्रकारों से बात करते विधायक जय प्रताप सिंह। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार से तीन दिन प्रदेश की 33 टीमाें के खिलाड़ी पानी में हुनर दिखाएंगे। सब जूनियर एवं जूनियर वर्ग के 500 से अधिक बालक-बालिकाएं तैराकी करेंगे। उत्तर प्रदेश तैराकी के संघ के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक बांसी जयप्रताप सिंह एवं सचिव रॉबिन कपूर ने शुक्रवार शाम स्वीमिंग पुल के पवेलियन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रतियोगिता की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुबह 8 बजे प्रतियोगिताएं शुरू हो जाएंगी, जबकि शाम पांच बजे सांसद जगदंबिका पाल प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। शुक्रवार शाम ही जिले में 200 से अधिक खिलाड़ी आ चुके थे, जबकि रात में भी खिलाड़ियों के आने का सिलसिला जारी रहा। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों के ठहरने के लिए सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौंदा मसिना में इंतजाम किया गया है। वहां से स्टेडियम तक आवागमन के लिए परिवहन की व्यवस्था की गई है, जबकि शहर के कई होटलों में कोच और खिलाड़ियों ने पहले की बुकिंग करा ली थी। खिलाड़ियों में सुलानी जैन, जिया यादव, धनन्या कोडकनी, अभय वाघमारे मुख्य रूप से शामिल हैं। दो जुलाई को प्रदेश के अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल और निदेशक खेल आरपी सिंह भी शामिल होंगे। समापन अवसर पर तीन जुलाई को प्रदेश के खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें