सिद्धार्थनगर। भनवापुर विकास क्षेत्र के ग्राम जेरुइया में तैनात सफाईकर्मी को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। ग्रामीणाें की शिकायत पर हुई जांच में आरोप सही पाए जाने पर डीपीआरओ ने उक्त कार्रवाई की। गांव में सफाईकर्मी मनोज कुमार गुप्ता की तैनाती पिछले 14 वर्षों से थी। गांव के श्याम सुंदर ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत की थी। कहा था कि सफाईकर्मी कभी भी गांव नहीं आते और तैनाती के बाद से यही सिलसिला चल रहा है। इसके चलते गांव में गंदगी का अंबार लगा रहता है। नालियों का पानी सड़क पर बहता है। संवाद