फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राम आयेंगे गीत से चर्चा में आईं स्वाती, कहा बचपन से रहा है गाने का शौक

विज्ञापन
विज्ञापन
: सिद्धार्थनगर महोत्सव में शामिल होने आई थी स्वाति मिश्रा
विज्ञापन

: हिंदी, भोजपुरी दोनों विधाओं में गाती हैं स्वाती मिश्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। राम आयंगे गीत से देश भर में सुर्खियां बटोरने वाली स्वाती मिश्रा का कहना है कि उन्हें गाने का शौक बचपन से रहा है। राम आएंगे भजन को शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तारीफ के बाद वह बहुत चर्चा में आ गई है। सिद्धार्थनगर महोत्सव में प्रस्तुति देने आई बिहार के छपरा जिले की निवासी स्वाती मिश्रा कहती है कि पहले जब अभिनेत्रियों पर कोई गीत फिल्माया जाता तो यही लगता कि वही गा रही हैं, लेकिन बाद में पता चला कि पार्श्व गायिक कोई और है। स्वाती ने बताया कि उन्होंने संगीत में मास्टर डिग्री ली है।
विज्ञापन

बिहार के छपरा जिले के माला गांव से निकल मुंबई में रह रही स्वाति मिश्रा का भजन व गाना फेसबुक, इंस्ट्राग्राम की रील्स में छाया हुआ है। महोत्सव में प्रतिभाग करने आईं स्वाती मिश्रा ने बताया कि वह हिंदी, भोजपुरी दोनों गीत गाती हैं। ज्यादातर भजन गाती हैं। उन्होंने बताया कि उनके न जाने किस रूप में नारायण आकर मिल जाएगा, राधे-राधे, बरसाने वाले राधे सहित तमाम गीत खूब चर्चा में रहे हैं। हाल के वर्षों में उन्होंने रामसियाराम जय-जयराम सहित तमाम गीत गाएं हैं। इन्हें भी लोगों ने खूब सराहा है। इसके अलावा जोड़े-जोड़े फलवा सहित तमाम छठ गीत गाया है, लेकिन इधर तो प्रभुश्रीराम पर ही गा रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें