शोहरतगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के मदरहना दत्तपुर टोला गोपालपुर में शुक्रवार रात लगभग साढ़े 12 बजे चोरी की नियत से गांव में घुसे एक बाइक तीन सवार लोगों को ग्रामीणों ने छुपकर पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन बाइक सवार तीन युवक बाइक छोड़कर भागने में सफल हो गए। ग्रमीणों ने इस मामले की जानकारी डायल-112 को दी। इसके बाद बाइक को शोहरतगढ़ थाना को सुपुर्द किया।
क्षेत्र के मदरहना दत्तपुर टोला गोपालपुर शुक्रवार रात लगभग साढ़े 12 बजे एक बाइक पर सवार तीन लोग गांव में एक या दो चक्कर लगाए तो गांव के कुछ लोगों सतर्क हो गए। और छुपकर उन लोगों पर नजर रखने लगे। ग्रामीणों में चर्चा है कि चोरी की नियत से गांव के राम रेखा के घर एक बॉक्स का ताला तोड़े और भैंस को खोल दिए। जब उन लोगों शक हुआ कि गांव के लोग जग रहे हैं और पीछा कर रहे हैं तो बाइक लेकर भागने लगे। गांव के बाहर उन लोगों ने ग्रामीणों चकमा देकर बाइक छोड़कर भाग गए। ग्रामीण बाइक को कब्जे लेकर डायल-112 नंबर को सूचित किया। मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं, चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पल्टादेवी टोला नारायणपुर उर्फ रमगढ़वा गांव में अज्ञात चोर अब्दुल्ला के घर से नकब काट कर चोरी करने के प्रयास किया था। घर के लोग नकब काटने की आवाज सुनकर जाग गए, तो चोर भाग गए।
ग्रामीणों की ओर से पकड़ी बाइक को कब्जे ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर इस मामले का खुलासा किया जाएगा।
-राजकुमार पांडेय, थानाध्यक्ष शोहरतगढ़