फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुल के नीचे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में युवक की मौत, पुल के नीचे मिला शव
विज्ञापन

घर से सामान लेने के लिए निकला था युवक
उसका थानाक्षेत्र के हथिवड़ ताल के पास मिली लाश
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। उसका थानाक्षेत्र के हथिवड़ ताल गांव के रामफल टोले में पुल के नीचे एक युवक का शव रविवार देर रात को मिला। वहीं पर उसकी बाइक भी पड़ी थी।
क्षेत्र के हथिवड़ ताल गांव निवासी सुरेंद्र पासवान (35) रविवार शाम घरेलू सामान खरीदने बाजार बाइक से निकला था। काफी देर बीत जाने पर घर नहीं आने के कारण परिजन उसे खोजने निकले। परिजनों ने हथिवड़ ताल में एक नाला के नीचे सुरेंद्र पासवान की बाइक दिखी। वहीं थोड़ी दूर पर ही सुरेंद्र का शव पड़ा था। जहां यह घटना घटित हुई है, वहीं एक पुलिया बनी है। अनुमान है कि सुरेंद्र बाइक से नियंत्रण खोने के कारण वहीं जा गिरा और उसकी मौत हो गई है। मृतक के भाई हरिलाल की तहरीर पर पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि सुरेंद्र के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। वह ऑटो चलाकर अपना जीविकोपार्जन करता था। इस बाबत एसओ राहुल सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें