शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खुनुवा बॉर्डर के पास एक गांव से एक सुरक्षा एजेंसी की टीम ने शनिवार को पीएफआई के संदेह में जिस युवक को उठाया था, उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया। टीम शनिवार दोपहर को जिले में पहुंची। वह शोहरतगढ़ क्षेत्र के एक गांव में पहुंची। टीम के सदस्यों ने एक घर से पीएफआई के सदस्य होने के संदेह में एक युवक को उठा लिया। उससे घंटों पूछताछ करने पर जब कुछ नहीं मिला तो उसे छोड़ दिया। युवक अब अपने परिवार के बीच है। संवाद