फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक दर्जन से ज्यादा गांवों में 24 घंटे से आपूर्ति ठप

Thu, 15 Jun 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दो दिन से चल रही आंधी की तरह तेज पछुवा हवाओं से शोहरतगढ़ क्षेत्र के एक दर्जन से ज्यादा गांवों में 24 घंटों से विद्युत आपूर्ति ठप है। बिजली न मिलने से इस कड़ी धूप व गर्मी जीना मुहाल हो गया है। लोगों के मोबाइल फोन, इन्वर्टर बंद हो गए, पानी टंकी भी खाली हो गए हैं। लाईनमैन बिजली सप्लाई चालू करने के लिए जगह-जगह फाल्ट हुए तारों को सही करने में जुटे हैं। लेकिन सप्लाई चालू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


बुधवार को दोपहर से तेज रफ्तार से आंधी की तरह तेज हवाएं चल रहीं हैं। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के फैले 11 हजार वोल्टेज सप्लाई वाले बिजली के तार कई फाल्ट हो गए हैं। शाम को जब गांवों में बिजली नहीं आई तो लोग परेशान हो गए। और बिजली विभाग के कर्मचारियों को फोन कर जानकारी लेने लगे। बिजली सप्लाई नहीं मिलने से क्षेत्र चिल्हिया, मुडिला खुर्द, कपिया, करौती, दुबौलिया, कंदवा बाजार, कंदवा गवइया, बेलवा महदेवा, गौहनिया, चनरगद्दी, मलपार, सेहुड़ा, सेहुड़ी, सिसवा, पलिया, खुरहरिया, खम्हरिया, देवकलीगंज, बेलगड़ा आदि गांवों में पूरी रात अंधेरा रहा है। रात भर गर्मी में लोग बेहाल हो गए और दोपहर में ग्रामीणों बिजली न मिलने इस कड़ी धूप व भीषण गर्मी में जीना मुहाल हो गया है। इस संबंध बिजली विभाग के जेई विकास कुमार ने बताया कि बिजली सप्लाई चालू करने के लिए लाइनमैन, कर्मचारी जगह-जगह फाल्ट व तार को ठीक करने में जुटे हुए। जल्द ही ग्रामीण क्षेत्र में सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें