संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। क्षेत्र के भरवठिया मुस्तकाम में शनिवार को अधीक्षक सिरसिया डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने छाया एकीकृत टीकाकरण सत्र स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान पर्यवेक्षक राजीव त्रिपाठी एवं एएनएम तारामती उपस्थित मिले। इस दौरान 10 गर्भवतियों एवं 11 बच्चों का टीकाकरण हो चुका था। डॉ. शैलेंद्र ने एएनएम के कार्यों के सत्यापन किया। कार्य सही पाए जाने पर अधीक्षक ने एएनएम की तारीफ करते हुए आगे भी नियमानुसार कार्य करने के लिए निर्देशित किया। संवाद