फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आज दोपहर बाद खिलेगी धूप, मिलेगी ठंड से राहत

Mon, 05 Feb 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एकाएक बदले मौसम के मिजाज ने एक बार फिर रविवार को लोगों को ठंड का एहसास कर दिया। सुबह से दोपहर तक बूंदाबादी जारी रही। पूरे दिन घना बादल छाया रहा। शनिवार की तुलना में अधिकतम तापमान में नौ और न्यूनतम में दो डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। रविवार दोपहर बाद धूप खिलने का मौसम विभाग का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड के बीच तीन दिन पहले धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन शनिवार से ही मौसम बिगड़ रहा था। रविवार सुबह सूर्य देव के दर्शन तो हुए, लेकिन देखते ही देखते एक घंटे में बादल छा गया और बूंदाबादी शुरू हो गई। दोपहर 12 से एक बजे के बीच मध्यम बारिश हुई। बारिश से ठंड बढ़ गई। तापमान के आकड़ों पर गौर करें तो शनिवार को अधिकतम 25.8 और न्यूनतम 10.8 था। जबकि रविवार को बारिश के बाद नौ अंकों की गिरावट के साथ अधिकतम १६.८ और न्यूनतम ८ डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार दोपहर बाद मौसम साफ हो जाएगा और धूप खिल जाएगी। इससे तापमान में वृद्धि होगी। यह जानकारी मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें