डुमरियागंज। बुधवार को निकली धूप पर बर्फीली हवा के चलते व गलन से लोग बेहाल रहे। यही वजह रही कि लोग धूप में भी मफलर व गरम कपड़े पहने हुए दिखाई दिए। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में पिछले एक पखवाड़े से जारी शीतलहर व गलन से बेहाल लोगों के लिए जहां मंगलवार की दोपहर राहत भरी साबित हुई थी। वहीं बुधवार को हल्की धूप तो निकली लेकिन सर्द हवाओं ने गलन बरकरार रखा। शाम ढलने के साथ ही सर्द हवाओं का प्रकोप भी तेज हो गया। लोग ठंड से बचाने की जद्दोजहद में जुटे रहे। संवाद