फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलभ कांपलेक्स से तीमारदारों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सुलभ कांप्लेक्स खुला
विज्ञापन

शौचालय, सैनिटरी नैपकिन समेत कई सुविधाओं का मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। संयुक्त जिला अस्पताल परिसर में कांपलेक्स के शुभारंभ होने से मरीजों के साथ तीमारदारों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। ये बातें सांसद जगदंबिका पाल ने कही। वे शुुक्रवार को अस्पताल परिसर में नवनिर्मित सुलभ कांपलेक्स के शुभारंभ पर संबोधित कर रहे थे। सांसद ने बताया कि सीएसआर योजनांतर्गत इरेडा से वित्त पोषित पुरुष और महिला शौचालय, सैनिटरी नैपकिन वेडिंग मशीन, 30 सोलर स्ट्रीट लाइट, सोलर वाटर वेडिंग मशीन, हाई मास्क लाइट एवं बोरबेल के साथ दो एचपी सोलर पंप शामिल है। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। सांसद ने बताया कि कार्यदायी संस्था की ओर से पांच वर्षों तक सेनेटरी नैपकिन निशुल्क दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से ऊपर आयु के लोगों को जिले में एक जून से कोविड-19 टीकाकरण का प्रारंभ होगा। सभी लोग को टीका अवश्य लगवाएं। इस मौके पर विधायक श्यामधनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, डीएम दीपक मीणा, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलित श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. संदीप चैधरी, सीएमएस डॉ. नीना वर्मा, अनूप यादव, एसपी अग्रवाल, कन्हैया पासवान, जहीर खां, मनोज चौबे उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें