फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सुदामा और प्रिया बने सबसे तेज धावक

Tue, 19 Dec 2023 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत माता प्रसाद इंटर कॉलेज इटवा में माध्यमिक विद्यालय की दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सुदामा और प्रिया सबसे तेज धावक बने।
विज्ञापन

50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अमर जनता इंटर कॉलेज के सुदामा प्रथम, रामनिवास महामना मालवीय बरगदवा द्वितीय और शिवा सरस्वती इंटर कॉलेज गमोरा तृतीय स्थान प्राप्त किए। बालिका वर्ग में प्रिया प्रथम, नैना द्वितीय और शादीया तृतीय स्थान हासिल की। कुर्सी दौड़ बालक वर्ग में संतोष प्रथम, रामनिवास द्वितीय और हाशिम तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मनीष प्रथम सादिया द्वितीय व मोहरा तृतीय स्थान। रस्साकस्सी बालक वर्ग में अमर, हाशिम, अंगद, शिवा प्रथम स्थान और संतोष, राजन, सकलेन, प्रिंस द्वितीय स्थान। बालिका वर्ग में प्रिया, फूलमती, नैना, बुशरा खातून प्रथम स्थान और सादिया मोर गीत टू मनीषा द्वितीय स्थान। पेंटिंग में प्रिया राजकीया कन्या इंटर कॉलेज डुमरियागंज प्रथम स्थान। गायन बालक में हाशिम नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औंदही प्रथम स्थान। बालिका वर्ग बुसरा खातून पीपुल्स ई कॉलेज डुमरियागंज प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान रमाकांत द्विवेदी प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज इटवा, रामविलास यादव, बृजेश द्विवेदी, दौलत बाबू गुप्ता, अनिल कुमार, स्पर्श वर्मा ,रीता यादव, रत्नेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें