फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नवोदय प्रवेश परीक्षा में सफल छात्र हुए सम्मानित

Tue, 11 Jul 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर के प्राथमिक विद्यालय मंगराव में नवोदय विद्यालय मे सफल बच्चों को सम्मानित किया गया। संवा
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के मंगराव प्राथमिक विद्यालय पर सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा में सफल हुए तीन बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि लोक गायक एवं शिक्षक लाल बहादुर विश्वकर्मा ने कहा कि इस वर्ष जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा में कक्षा छह में इस विद्यालय से ही पूरे जनपद में सर्वाधिक चयन हुआ है। इसका श्रेय विद्यालय परिवार को जाता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित राम प्रकाश मिश्र ने कहा की प्राथमिक विद्यालय मंगराव हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है। जिसका परिणाम है कि आज अकेले इसी विद्यालय से तीन बच्चे सफल हुए। राज्य पुरस्कार से सम्मानित एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक दुर्गेश कुमार मिश्र ने बच्चों को उनके उज्जवल की शुभकामनाएं देते हुए कहा यह बच्चे ही आगे चलकर विभिन्न क्षेत्रों में अपने विद्यालय एवं माता-पिता का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान दिलीप कुमार, प्रदीप कुमार, रामविलास, राजेंद्र, नीरज कुमार, रामनरेश, दशरथ, रमेश, अजय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें