फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सुभासपा ने मनाया पार्टी का 21वां स्थापना दिवस

Fri, 27 Oct 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पकड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत लमती में सुहेल देव पाट्री के  21 वा स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक
विज्ञापन
लमती गांव में कार्यकर्ताओं ने सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण किया
विज्ञापन

फोटो- है
-



संवाद न्यूज एजेंसी

पकड़ी बाजार। क्षेत्र के लमती गांव में शुक्रवार को सुहेलदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी का 21वां स्थापना दिवस मनाया। संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बैद्धिक बृजभूषण मिश्र ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर समाज के गरीब एवं दलित वर्ग के लोगों को जागरूक एवं उनका हक दिलाने के लिए पार्टी की स्थापना की थी। वह सड़क से लेकर सदन तक एक समान शिक्षा, घरेलू बिजली के बिल की माफी एवं शराब बंदी के लिए हमेशा आवाज उठाने का काम करते हैं।
विज्ञापन

पार्टी के उपाध्यक्ष केशव राजभर ने कहा कि हमारी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर लोगों को पार्टी से जोड़कर संगठन का काम कर रही है। आने वाले 2027 के चुनाव में हमारी पार्टी प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमजद खान ने कहा कि हमारी पार्टी में अल्पसंख्यक के लोग भी जुड़ रहे हैं। इस दौरान रामनिवास, रामकिशुन, रामचंद्र निषाद, जिलाध्यक्ष रामनिवास राजभर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष केशव राजभर ने भी संबोधित किया। इस दौरान रवि वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, जगनरायन, जोखन, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें