फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर निलंबन: परिजन को सूचना नहीं दी, लावारिस मान दफना दिया शव-दरोगा समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित

Sat, 25 Jul 2026 01:25 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर सीसी टीम प्रभारी उपनिरीक्षक आजम खान, हेड कांस्टेबल जितेंद्र गौतम और हेड कांस्टेबल सुशील राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की विस्तृत विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुमशुदगी दर्ज होने के बावजूद परिजन को सूचना और उसकी पहचान सुनिश्चित किए बिना शव का लावारिस के रूप में अंतिम संस्कार कराए जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है।

विज्ञापन

प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर सीसी टीम प्रभारी उपनिरीक्षक आजम खान, हेड कांस्टेबल जितेंद्र गौतम और हेड कांस्टेबल सुशील राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की विस्तृत विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है।

परिजनों के अनुसार रामनरेश गुप्ता तीन जुलाई को बाइक से घर से निकले थे। देर शाम तक नहीं लौटने पर परिवार ने उनकी तलाश शुरू की और चार जुलाई को शिवनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। आरोप है कि उसी दिन करही चौराहे पर रामनरेश सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें सीएचसी तिलौली भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें