फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र
विज्ञापन

बांसी (सिद्धार्थनगर )। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर तिलक इंटरमीडिएट कॉलेज बांसी के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री को पत्र लिखा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय डाक विभाग व संचार मंत्रालय ने साक्षरता विभाग एवं शिक्षा मंत्रालय द्वारा एक साथ 75 लाख पोस्ट कार्ड भेजने का प्रस्ताव किया है। इस क्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। भारत सरकार के नाम से स्वतंत्रता संग्राम में गुमनाम नायकों व 2047 में भारत मेरी दृष्टि में एक शीर्षक को चुनकर हिंदी एवं अंग्रेजी पोस्टकार्ड लिखा जिसमें विद्यालय के छात्र विकास द्विवेदी, शिवम त्रिपाठी, ममता, संध्या, अंजलि, अमित गुप्ता, मनीष मिश्र, रजनीश मिश्र, शुभम, शिवम गौड़, प्रिंस कुमार समेत सैकड़ों छात्र एवं छात्राओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। डाक विभाग द्वारा प्रदत कुल पांच सौ पोस्ट कार्ड पर विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा। इसमें से 10 सर्वश्रेष्ठ लेखन को अलग से सुरक्षित कर लिया गया। इस दौरान छात्र एवं छात्राएं काफी उत्सुक रहे तथा बड़े ही सुंदर ढंग से बच्चों ने इसका प्रदर्शन किया। इस दौरान डाकघर बांसी के पोस्ट मास्टर कर्मराज चौधरी, अखिलेश मिश्र, नीरज कुमार, अनुराग सहित विद्यालय के प्रवक्ता लोकपति सिंह, कमलेश कुमार, अवधेश सिंह, अमित कुमार श्रीवास्तव, जयराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें