फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्र पुरस्कृत

Sat, 15 Feb 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बर्डपुर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा चौधरी में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पूरे वर्ष सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक कलीमुल्लाह ने बताया कि शासन की ओर से आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नांकित करके शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। विभाग द्वारा संचालित निपुण भारत मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प, डीबीटी, मध्याह्न भोजन योजना, शारदा कार्यक्रम ऐसी योजना है, जिसका सीधा लाभ ग्रामीण जनता के बच्चों को मिल रहा है। गांव गरीब से बच्चे शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़कर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने सभी अभिभावकों से शत-प्रतिशत बच्चों के नामांकन की अपील की। विद्यालय में सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं में कक्षा आठ की मोहिनी भारती, ज्योति व बृजेश चौहान, कक्षा सात में स्मिता, संध्या व सचिन, कक्षा छह में महिमा, नेहा व अमन को पुरस्कृत किया गया। साथ ही उनके अभिभावक जियाऊ, पुनीता, कांती को बैज लगाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नीलम देवी, अमीरुल्लाह, पेशकार, निर्मला, सरस्वती, नूरजहां उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें