फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पोर्टल पर विद्यार्थी खुद सही कर सकेंगे अपना नाम व पता

Sun, 24 Sep 2023 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। अंकपत्र में नाम सहित अन्य प्रकार की गड़बड़ी न हो इसलिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बड़ी छूट रही है। एक माह पहले लॉक हुए परीक्षा फार्म को दोबारा खोलकर बच्चे ऑनलाइन पोर्टल पर देखकर सही कर सकेंगे। इससे अंकपत्र में होने वाली गड़बड़ी से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से अगले सत्र में आयोजित होने वाले यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्र बनाने के लिए विद्यालयों की ओर से ऑनलाइन आवेदन के साथ ही अन्य तैयारी शुरू कर दिया है। एक माह पहले ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों को बड़ी राहत देने का कार्य किया है। बीते वर्षों में एक बार परीक्षा फार्म भरने के बाद पोर्टल लॉक हो जाता था और कोई भी चाहते हुए नाम, पिता का नाम, अक्षर में गड़बड़ी को सही नहीं कर पाता था। यहां तक विद्यालय प्रबंधन पर यह कार्य नहीं कर सकता था। इसलिए अंकपत्र में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी होने की बात सामने आता था।
अंक पत्र में सुधार के लिए अभिभावक और छात्र-छात्राओं को लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। समस्या को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विभागीय पोर्टल को खोल दिया है, जिस पर बच्चों ने ऑनलाइन फार्म को लॉक किया था। अब बच्चे उसी पोर्टल को खोलकर फार्म देख सकेंगे और गड़बड़ी मिलने पर सही कर सकेंगे। इससे फैसले से बोर्ड की परीक्षा में बैठने वाले लगभग ५५ हजार छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिलाविद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि बोर्ड की ओर से पोर्टल शुरू किया गया है। बच्चे कहीं से देखकर गड़बड़ी को सुधार सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें