पथरा के सिद्धार्थ महा विद्यालय में सफाई कार्य करते छात्राएं व शिक्षक। स्त्रोत्र विद्यालय
सिद्धार्थनगर। पथरा क्षेत्र स्थित सिद्धार्थ महाविद्यालय, कम्हरिया खुर्द में बृहस्पतिवार को स्वच्छता अभियान के तहत शिक्षकों व विद्यार्थियों ने टोली बनाकर सफाई अभियान चलाया। महाविद्यालय के संयोजक अजीत प्रताप सिंह व उमेश श्रीवास्तव की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने परिसर के अंदर व बाहरी क्षेत्र की साफ-सफाई की। इस दौरान विनय कुमार, सर्वेश त्रिपाठी, विजयसेन आदि मौजूद रहे। संवाद