फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन

Thu, 13 Jul 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर स्थित अल मेहंदी पब्लिक स्कूल पर पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता छात्
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के हल्लौर स्थित अल महदी पब्लिक स्कूल हल्लौर में बृहस्पतिवार को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा पांच से कक्षा 10 के बच्चों ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग के जरिए अपनी प्रतियोगिता का प्रदर्शन कर लोगों को अपनी प्रतिभा का अहसास कराया। सफल विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा इकरा चौधरी को प्रथम, अस्मा काजी को द्वितीय तथा इन्नामा फातिमा ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा शीरी फात्मा अमरक्रीति सिंह, शीरीं फातिमा को भी मेडल और प्रशस्तिपत्र दिया गया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर आदित्य अग्निहोत्री, तनवीर रिजवी आफरीन, विशाल गुप्ता, कैफ़ रिज़वी, ज़ैगम अब्बास, कुलदीप मिश्रा, सलमान रिज़वी, हसन मेंहदी, चांदनी, अंजुम, अभीषेक श्रीवास्तव, रवि मिश्रा, फरहीन शेख, नेहा पाण्डेय, नायला, साबिया ,सलोनी,शाइस्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें