फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छात्राओं ने विभिन्न मॉडल बनाकर प्रतिभा का किया प्रदर्शन

Sat, 11 Mar 2023 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के बनगवां बरई गांव स्थित खैर टेक्निकल इंटर कॉलेज के गर्ल्स सेक्शन में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। विज्ञान और गृह विज्ञान की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए कई शानदार मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कक्षा 11 की छात्राओं की ओर से आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं नं अपनी वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मरियम और आयशा खातून ने सौर ऊर्जा तथा अजमत जेहरा फातिमा खातून और महवश फारुकी ने द्रव चालित क्रेन और मोमिना खातून, आसवा खातून और नसीबा खातून ने द्रव चालित पुल और नसबा फातिमा, रैना पांडेय और फिजजा फातिमा ने न्यूटन का नियम और इकरा, नाज, हुदा शरीफ, रूही ने सौर ऊर्जा और द्रवचलित ब्रेक का मॉडल प्रस्तुत किया। छात्राओं के बनाए गए विभिन्न मॉडल, स्टॉल का अतिथियों ने निरीक्षण किया और उनकी सराहना की। मॉडल टीम को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र दिए गए। मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक डॉक्टर फैजान अहमद ने कहा कि हर विद्यार्थी के अंदर प्रतिभा छिपी होती है। उसे मौका मिलने की जरूरत है। इस दौरान अफजाल अहमद, जमाल अहमद खान, मौलाना मोहम्मद इब्राहिम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें