फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महोत्सव के लिए 18 विद्यालय के छात्रों ने दिया ऑडिशन

Sat, 20 Jan 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर महोत्सव में स्थानीय स्कूली बच्चों के प्रतिभाग करने के लिए 18 स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ऑडिशन दिया। शहर के रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज में आयोजित आडिशन में लोकगीत, योग, नाटक, संगीत, नृत्य की प्रस्तुति की। जिसमें निर्णायक मंडल के सदस्यों ने छात्र-छात्राओं को चयनित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में रघुवर प्रसाद जायसवाल के बच्चों ने नाटक की प्रस्तुति की, विद्यालय की दिव्या पांडेय, आकांक्षा पांडेय, रोशनी, अनन्य पांडेय, दिव्या पांडेय, शालिनी शुक्ला ने ऑडिशन दिया। जबकि विद्यालय की अमीषा,
नव्या जायसवाल, प्रज्ञा उपाध्याय व ज्योति वर्मा ने लोकगीत के लिए प्रस्तुत किया। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौली के अभिषेक मौर्य व उनकी टीम ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नाटक का प्रस्तुत किया। गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल की टीम अनुश्री एवं उनके साथी ने घर मोरे परदेसिया समूह गीत का सुंदर प्रस्तुतिकरण किया। इसके अलावा चिल्ड्रन एजुकेशनल पब्लिक स्कूल सिद्धार्थ नगर के बच्चों ने भी सुंदर प्रस्तुति दी। निर्णायक की भुमिका में डॉ. अर्पणा, डॉ. दुर्गेश, नंदिनी, पुर्णेश्वर मिश्रा, सच्चिदानंद शुक्ला, समर बहादुर पाल, अनिल गुप्ता व ज्योत्स्ना रहे। डीआईओएस सोमारू प्रधान ने बताया कि सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का ऑडिशन कराया गया है। निर्णायक मंडल की टीम के निर्णय के अनुसार सभी प्रतिभागियों का परिणाम जारी करके उन्हें सिद्धार्थनगर महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए पत्र भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें