बर्डपुर। आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली मनाई। वहीं, विद्यालय की प्रधानाचार्य राजकुमारी पांडेय ने सभी को शुभकामनाएं दी और बच्चों को होली का महत्व बताया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक मुक्ति नारायण पांडेय, संचालक नितेश पांडेय, कलीम अंसारी, उमेश यादव, संतोष यादव, रुचि उपाध्याय, प्रियांशी जायसवाल, महिमा पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद