राजकीय इंटर कॉलेज के सामने सफलता की खुशी मनाते अभ्युदय कोचिंग के छात्र-छात्राएं। संवाद
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित निशुल्क कोचिंग का सकारात्मक परिणाम नजर आने लगा है। कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों ने हाल ही में घोषित जेईई (मुख्य) परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है। वैभव पांडेय, कृष्णा दूबे, निखिल गुप्ता, उमाशंकर, अंशू अग्रहरि ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा साथ-साथ जेईई मेंस में भी सफलता प्राप्त की है। समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि जेईई मेंस के पहले और दूसरे चरण की परीक्षा सफल छात्र एनआईटी, आईआईआईटी, सीएफआईटी, एमएमएमयूटी गोरखपुर, एचबीटीयू कानपुर, यूपीटीयू के सरकारी कालेजों में विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। कोचिंग के शिक्षक रणजीत चौधरी, मो. अरशद, डॉ. दिनेश शुक्ला, उमादत्त, रजत शर्मा, गौरव जायसवाल, दीपिका मिश्रा, मुकेश पांडेय ने सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।