फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मोबाइल फोन के साथ परीक्षा देता पकड़ा गया छात्र

Sun, 28 Apr 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के बुद्ध विद्या पीठ में शनिवार को तृतीय पाली की परीक्षा में मोबाइल का प्रयोग करते हुए एक छात्र पकड़ा गया। जिसे तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करते हुए विश्वविद्यालय को सूचित कर दिया गया। प्राचार्य प्रो. अभय श्रीवास्तव ने बताया कि बीए द्वितीय वर्ष चतुर्थ सेमेस्टर के तृतीय पाली अर्थशास्त्र प्रश्न पत्र की परीक्षा के दौरान एक छात्र मोबाइल का प्रयोग करता हुआ पाया गया। अनुचित साधन प्रयोग करने के कारण उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए विश्वविद्यालय को सूचित कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें