फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: निरीक्षण में नहीं मिला स्ट्रांग रूम, प्रधानाचार्य को नोटिस

Mon, 05 Feb 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक ने कई परीक्षा केेंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। बोर्ड परीक्षा के लिए बने केंद्रों की हकीकत जानने के लिए डीआईओए रविवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने निकले। कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें मिली खामियों पर डीआईओएस ने पीपुल्स इंटर कॉलेज डुमरियागंज में स्ट्रांग रूम न बनाए जाने पर पत्र जारी कर प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने की चेतावनी दी है।
जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने बताया कि बीते दिनों पीपुल्स इंटर कॉलेज डुमरियागंज, ललिता इंटर कॉलेज चौखड़ा, एपीजे अब्दुल कलाम इंटर कॉलेज डुमरियागंज, सरस्वती विद्या मंदिर बदौला, सरस्वती विद्या मंदिर भारत भारी जीजीआईसी डुमरियागंज का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में चल रहे शिक्षण कार्य तथा परीक्षा के दृष्टिकोन से बने हुए स्ट्रांग रूम सीसीटीवी कैमरा लगने, स्ट्रांग रूम बनाए जाने, पेयजल सुविधा, विद्युत व्यवस्था, खिड़कियों को बंद करने जैसे कई अहम बिंदुओं की जांच की गई। बताया कि पीपुल्स इंटर कॉलेज डुमरियागंज में स्ट्रांग रूम का निर्माण अभी तक नहीं हुआ है। प्रधानाचार्य को इसके लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर अग्रिम आदेश तक वेतन बाधित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

1.20 लाख कापी पहुंची

बोर्ड परीक्षा के लिए कॉपियां जिले में पहुंचने लगी है। कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 1.20 लाख कापी पहुंच चुकी है। कॉपी कोड युक्त है और सेंटर के हिसाब से एलाट है। उसी प्रकार से कापियों को भेजा जाएगा। कापी पंचिंग के बजाए सिलाई वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें